सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश के युवाओं की बल्ले-बल्ले! नौकरियां देने में योगी सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड

बता दें, कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार की भर्ती प्रक्रिया नहीं थमी. इसलिए, आज उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाला राज्य बन गया है.
लखनऊ: योगी सरकार ने पिछले 4 सालों में उत्तर प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा नौकरी और रोजगार देने का नया रिकॉर्ड बनाया है. सरकार ने पिछले 4 साल में राज्य में लगभग 4 लाख लोगों को नौकरी दी है, जो बाकी राज्यों से काफी ज्यादा है.
3209 नलकूप चालकों को मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर
सीएम योगी बुधवार को 3209 ट्यूबवेल (Tubewell) चालकों को नियुक्ति पत्र दे कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैंडिडेट्स को संबोधित करेंगे. संवाद के दौरान सीएम योगी खुद ही अभ्यर्थियों से बात कर भर्ती प्रक्रिया की शुचिता और पारदर्शिता को परखते हैं. नलकूप चालकों की नियुक्ति से उन किसानों को भी फायदा मिलेगा जिन्हें सिंचाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सीएम योगी का आदेश है कि हर रिक्रूटमेंट प्रोसेस में पारदर्शिता हो, और नौकरी के लिए योग्य कैंडिडेट्स का ही चयन होना चाहिए.
कोर्ट ने भी की सरकार की तारीफ
कोर्ट ने भी उत्तर प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया की सराहना की है. अदालत ने 69000 टीचर रिक्रूटमेंट में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था, जिसके बाद हाल ही में सभी नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. बता दें, कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार की भर्ती प्रक्रिया नहीं थमी. इसलिए आज उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाला राज्य बना

इन पदों पर मिलीं नौकरियां
पिछले 4 सालों में प्रदेश में इन पदों पर युवाओं को नौकरी मिली है. 



पुलिस विभाग  -                                137253 नौकरियां
बेसिक शिक्षा –                                 121000 नौकरियां
राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन -                       28622 नौकरियां
यूपी लोक सेवा आयोग –                      26103 नौकरियां
उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ चयन बोर्ड -         16708 नौकरियां
चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण -     8556 नौकरियां
माध्‍यमिक शिक्षा विभाग –                      1400 नौकरियां
यूपीपीसीएल –                                     6446 नौकरियां
उच्‍च शिक्षा –                                       4615 नौकरियां
चिकित्‍सा शिक्षा विभाग –                        1112 नौकरियां
सहकारिता विभाग –                               726 नौकरियां
नगर विकास –                                      700 नौकरियां
वित्‍त विभाग –                                       614 नौकरियां
तकनीकी शिक्षा –                                  365 नौकरियां

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काशी अयोध्या फोरलेन सर्वेयर का काम जल्द

 काशी अयोध्या फोरलेन सर्वेयर का काम जल्द बहुआयामी प्रोजेक्ट काशी अयोध्या हाईवे प्रोजेक्ट सर्वेयर का काम चालू जल्द ही पेड़ पौधों सरकारी नलकूपों व मकान को चिन्हित कर मुआवजे की कार्यवाही चालू करने की प्रक्रिया जल्द ही तेज गति से शुरू की जाएगी मौजूद हाईवे के दोनों तरफ 210 फुट जमीन अधिग्रहित की जाएगी इसका काम जल्दी अयोध्या से अकबरपुर खंड (अयोध्या से बेलवाई बाजार)  तक का निर्माण फरवरी से मार्च के महीने में चालू करने की संभावना है भूलेख विभाग से सारी जानकारी एनएचआई इकट्ठा कर रही है जल्दी ड्रीम प्रोजेक्ट का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा इसके बनने से अयोध्या काशी विंध्याचल पहुंचने वाले दर्शनार्थियों का समय बचेगा और गंतव्य स्थान तक जल्दी ही पहुंच सकेंगे नेशनल हाईवे को मुंबई पुणे हाईवे की तर्ज पर बनाया जाएगा

जौनपुर से अकबरपुर फोरलेन निर्माण का टेंडर निकला

 जौनपुर से अकबरपुर फोरलेन निर्माण का टेंडर निकला ईप्रोक्योरमेंट सिस्टम भारत सरकार Government प्रकाशित शुद्धिपत्र विवरण दिनांक: 01-जून-2021 04:06 अपराह्न छाप संगठन श्रृंखला: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ||P2 दिल्ली - MoRTH||RO लखनऊ - MoRTH टेंडर आईडी : 2021_MoRTH_627592_1 निविदा संदर्भ संख्या: सीई-आरओ/एलकेओ/पीएमसी/2021-22/पीकेजी-I निविदा शीर्षक: NH-135A के जौनपुर-अकबरपुर के 4 लेन को चौड़ा करना, 1.20 किमी लंबाई के मेजर ब्रिज का 4 लेन निर्माण, इसके एप्रोच और 2 ROB के साथ NH-135A पर 4 लेन मिर्जापुर बाईपास (20 किमी) सहित। शुद्धिपत्र प्रकार: दिनांक शुद्धिपत्र: 2 शुद्धिपत्र शीर्षक शुद्धिपत्र विवरण प्रकाशित दिनांक दस्तावेज़ का नाम दस्तावेज़ का आकार (KB में) शुद्धिपत्र III बोली देय तिथि 24-मई-2021 01:11 अपराह्न का विस्तार शुद्धिपत्र III.pdf 44.88 महत्वपूर्ण तिथियां प्रकाशन दिनांक २२-अप्रैल-२०२१ ०९:०० पूर्वाह्न बोली खुलने की तिथि १५-जून-२०२१ ०३:०० अपराह्न दस्तावेज़ डाउनलोड/बिक्री प्रारंभ दिनांक 22-अप्रैल-2021 09:00 पूर्वाह्न दस्तावेज़ डाउनलोड/बिक्री समाप्ति दिनांक 14-जून...

NH135A जल्द भूमि अधिग्रहण कार्य प्रारंभ नक्शा हुआ जारी

सुल्तानपुर-: एन एच आई द्वारा नक्शे को सुकृति मिलने के बाद अब भूमि अधिग्रहण का काम जल्द   जल्द ही गजट करके काश्तकारों की जमीन की जाएगी अधिग्रहण।  एनएचआई ने बेलवाई बाईपास पर 100 मीटर जमीन अधिग्रहण करने के लिए गजट जल्द से जल्द कराएगा  एनएचआई अधिकारी और तहसील की टीम 30 अगस्त के बाद कर सकती है गजट इन गांव का होगा गजट कलान, बेलवाई माधवपुर, मीरपुर प्रतापपुर, ख्वाजा रावतपुर, भिउरा, भेलारा, बरामदपुर  एनएचआई कैंप लगाकर आपत्तियों कि करेगा जल्द से जल्द सुनवाई आपत्ति दूर कर फोर लाइन बनाने का काम जल्द प्रारंभ होगा