सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पति पत्नी का एक खूबसूरत ग्रहयोग संवाद

*🙋🏻‍♀️  पति पत्नी का एक खूबसूरत ग्रहयोग संवाद  🙋🏻‍♂️*

               

   *💅मैंने एक दिन अपनी पत्नी से पूछा ~*
       *क्या तुम्हें बुरा नहीं लगता,*
    *मैं बार-बार तुमको बोल देता हूँ,* 
       *डाँट देता हूँ , फिर भी तुम* 
    *पति भक्ति में लगी रहती हो,*
       *❗ जबकि मैं कभी ❗*

 *पत्नी भक्त बनने का प्रयास नहीं करता ?*

    *मैं वेद का विद्यार्थी और मेरी पत्नी*
         *विज्ञान की, परन्तु उसकी* 
  *आध्यात्मिक शक्तियाँ मुझसे कई गुना* 
  *ज्यादा हैं , क्योकि मैं केवल पढता हूँ,*
            *❗और वो  ❗*
     *जीवन में उसका पालन करती है.*
    *मेरे प्रश्न पर, जरा वो हँसी, और* 
       *गिलास में पानी देते हुए बोली ~*
          *💅ये बताइए, एक पुत्र यदि* 
     *माता की भक्ति करता है, तो उसे* 
      *मातृ भक्त कहा जाता है, परन्तु* 
            *माता यदि पुत्र की* 
             *कितनी भी सेवा करे,*
               *उसे पुत्र भक्त तो* 
           *नहीं कहा जा सकता न.*

              *मैं सोच रहा था,*
    *आज पुनः ये मुझे निरुत्तर करेगी.*
      *मैंने प्रश्न किया ~ ये बताओ ....*
       *जब जीवन का प्रारम्भ हुआ, तो* 
धन         *पुरुष और स्त्री समान थे,*

   *फिर पुरुष बड़ा कैसे हो गया, जबकि*
     *स्त्री तो शक्ति का स्वरूप होती है ?*

  *मुस्काते हुए उसने कहा ~आपको* 
   *थोड़ी विज्ञान भी पढ़नी चाहिए थी.*
              *मैं झेंप गया.*

       *उसने कहना प्रारम्भ किया ~*
    *दुनिया मात्र दो वस्तु से निर्मित है ...*
          *🔥ऊर्जा और पदार्थ,♥️* 

    *पुरुष -->  ऊर्जा का प्रतीक है, और*
     *स्त्री  -->  पदार्थ की.*
   *पदार्थ को यदि विकसित होना हो, तो* 
     *वह ऊर्जा का आधान करता है,* 
         *ना की ऊर्जा पदार्थ का.*

     *ठीक इसी प्रकार ... जब एक स्त्री* 
    *एक पुरुष का आधान करती है, तो* 
       *शक्ति स्वरूप हो जाती है, और* 
         *आने वाली पीढ़ियों अर्थात*
             *अपनी संतानों के लिए* 
             *प्रथम पूज्या हो जाती है,* 
                      *क्योंकि* 
             *वह पदार्थ और ऊर्जा*
         *दोनों की स्वामिनी होती है,*
                *जबकि पुरुष* 
    *मात्र ऊर्जा का ही अंश रह जाता है.*

         *मैंने पुनः कहा ~*
          *तब तो तुम मेरी भी*
            *पूज्य हो गई न, क्योंकि-* 
              *तुम तो ऊर्जा और पदार्थ* 
                *दोनों की स्वामिनी हो ?*

 *अब उसने झेंपते हुए कहा ~ आप भी* 
    *पढ़े लिखे मूर्खो जैसे बात करते हैं.*
           *आपकी ऊर्जा का अंश* 
            *मैंने ग्रहण किया, और* 
          *शक्तिशाली हो गई, तो क्या* 
            *उस शक्ति का प्रयोग* 
             *आप पर ही करूँ ?*
         *ये तो कृतघ्नता हो जाएगी.*

          *मैंने कहा ~ मैं तो तुम पर*
            *शक्ति का प्रयोग करता हूँ ,*
                *फिर तुम क्यों नहीं ?*

              *उसका उत्तर सुन ...*
         *मेरी आँखों में आँसू आ गए.*
    *उसने कहा ~ जिसके संसर्ग मात्र से* 
       *मुझमें जीवन उत्पन्न करने की* 
              *क्षमता आ गई, और* 
          *ईश्वर से भी ऊँचा जो पद* 
          *आपने मुझे प्रदान किया,*
       *💅जिसे माता कहते हैं,*  
 *उसके साथ मैं विद्रोह नहीं कर सकती.*

    *फिर मुझे चिढ़ाते हुए उसने कहा ~*
      *यदि शक्ति प्रयोग करना भी होगा,* 
         *तो मुझे क्या आवश्यकता ?*
  *👉  मैं तो माता सीता की भाँति*
           *लव कुश तैयार कर दूँगी,*
              *जो आपसे मेरा*
          *हिसाब किताब कर लेंगे.  👈*

*🙏 नमन है ... सभी मातृ शक्तियों को*
        *जिन्होंने अपने प्रेम और मर्यादा में* 
          *समस्त सृष्टि को बाँध रखा है.*

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

चैनल को पसंद करने के लिए धन्यवाद

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काशी अयोध्या फोरलेन सर्वेयर का काम जल्द

 काशी अयोध्या फोरलेन सर्वेयर का काम जल्द बहुआयामी प्रोजेक्ट काशी अयोध्या हाईवे प्रोजेक्ट सर्वेयर का काम चालू जल्द ही पेड़ पौधों सरकारी नलकूपों व मकान को चिन्हित कर मुआवजे की कार्यवाही चालू करने की प्रक्रिया जल्द ही तेज गति से शुरू की जाएगी मौजूद हाईवे के दोनों तरफ 210 फुट जमीन अधिग्रहित की जाएगी इसका काम जल्दी अयोध्या से अकबरपुर खंड (अयोध्या से बेलवाई बाजार)  तक का निर्माण फरवरी से मार्च के महीने में चालू करने की संभावना है भूलेख विभाग से सारी जानकारी एनएचआई इकट्ठा कर रही है जल्दी ड्रीम प्रोजेक्ट का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा इसके बनने से अयोध्या काशी विंध्याचल पहुंचने वाले दर्शनार्थियों का समय बचेगा और गंतव्य स्थान तक जल्दी ही पहुंच सकेंगे नेशनल हाईवे को मुंबई पुणे हाईवे की तर्ज पर बनाया जाएगा

जौनपुर से अकबरपुर फोरलेन निर्माण का टेंडर निकला

 जौनपुर से अकबरपुर फोरलेन निर्माण का टेंडर निकला ईप्रोक्योरमेंट सिस्टम भारत सरकार Government प्रकाशित शुद्धिपत्र विवरण दिनांक: 01-जून-2021 04:06 अपराह्न छाप संगठन श्रृंखला: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ||P2 दिल्ली - MoRTH||RO लखनऊ - MoRTH टेंडर आईडी : 2021_MoRTH_627592_1 निविदा संदर्भ संख्या: सीई-आरओ/एलकेओ/पीएमसी/2021-22/पीकेजी-I निविदा शीर्षक: NH-135A के जौनपुर-अकबरपुर के 4 लेन को चौड़ा करना, 1.20 किमी लंबाई के मेजर ब्रिज का 4 लेन निर्माण, इसके एप्रोच और 2 ROB के साथ NH-135A पर 4 लेन मिर्जापुर बाईपास (20 किमी) सहित। शुद्धिपत्र प्रकार: दिनांक शुद्धिपत्र: 2 शुद्धिपत्र शीर्षक शुद्धिपत्र विवरण प्रकाशित दिनांक दस्तावेज़ का नाम दस्तावेज़ का आकार (KB में) शुद्धिपत्र III बोली देय तिथि 24-मई-2021 01:11 अपराह्न का विस्तार शुद्धिपत्र III.pdf 44.88 महत्वपूर्ण तिथियां प्रकाशन दिनांक २२-अप्रैल-२०२१ ०९:०० पूर्वाह्न बोली खुलने की तिथि १५-जून-२०२१ ०३:०० अपराह्न दस्तावेज़ डाउनलोड/बिक्री प्रारंभ दिनांक 22-अप्रैल-2021 09:00 पूर्वाह्न दस्तावेज़ डाउनलोड/बिक्री समाप्ति दिनांक 14-जून...

NH135A जल्द भूमि अधिग्रहण कार्य प्रारंभ नक्शा हुआ जारी

सुल्तानपुर-: एन एच आई द्वारा नक्शे को सुकृति मिलने के बाद अब भूमि अधिग्रहण का काम जल्द   जल्द ही गजट करके काश्तकारों की जमीन की जाएगी अधिग्रहण।  एनएचआई ने बेलवाई बाईपास पर 100 मीटर जमीन अधिग्रहण करने के लिए गजट जल्द से जल्द कराएगा  एनएचआई अधिकारी और तहसील की टीम 30 अगस्त के बाद कर सकती है गजट इन गांव का होगा गजट कलान, बेलवाई माधवपुर, मीरपुर प्रतापपुर, ख्वाजा रावतपुर, भिउरा, भेलारा, बरामदपुर  एनएचआई कैंप लगाकर आपत्तियों कि करेगा जल्द से जल्द सुनवाई आपत्ति दूर कर फोर लाइन बनाने का काम जल्द प्रारंभ होगा